Search

 
 
 

पटना : देर रात बीच सड़क पर धांय-धांय, दो लोगों को लगी गोली, दहशत

 
Patna :  बिहार की राजधानी पटना से दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है. यहां पीरबहोर थाने से कुछ ही दूरी पर देर रात बीच सड़क पर दो लोगों को गोली मार दी गयी. एक को सीने में और दूसरे को बांह में गोली लगी है. वहीं एक युवक बाल-बाल बच गया. घायल युवकों की पहचान सब्जीबाग निवासी सनी और सद्दाम के रूप में हुई है. बताया जाता है कि आपसी विवाद को लेकर फायरिंग की गयी है. राजधानी के बीच सड़क पर फायरिंग की खबर से इलाके में दहशत फैल गयी है. गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग वहां जुट गये. स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को भी घटना की जानकारी दी.

बात करते-करते युवकों के बीच हो गया झगड़ा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चंबल घाटी इलाके में देर रात कई युवक मौजूद थे. किसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया. बात इतनी आगे बढ़ गयी कि सभी युवक मारपीट करने लगे. इसी बीच दो युवकों ने हथियार निकालकर गोलीबारी शुरू कर दी. इस गोलीबारी में सनी को सीने में और सद्दाम को बांह में गोली लग गयी. वहीं गुड्डू नाम का शख्स बाल-बाल बच गया. गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग वहां जुट गये. आनन-फानन में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. घटना की सूचना पाकर टाउन डीएसपी अशोक सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही