Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना : मंत्री जीबेश मिश्र ने लालू यादव को बताया एक्सपायर, कहा- नहीं पड़ेगा उपचुनाव में फर्क

Advertisement
Advertisement
Patna :  बिहार में होने वाले उपचुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी ताकत दिखा रही है. इस दौरान लालू के पटना वापस आने की खबर ने राजनीतिक सरगर्मियां काफी तेज हो गयी है. मिली जानकारी के अनुसार लालू यादव 20 अक्टूबर को पटना आयेंगे और उपचुनाव में चुनावी सभा को भी संबोधित करेंगे. बता दें कि आरजेडी के स्टार प्रचारों में लालू यादव को पहले नंबर पर रखा गया है. जिसे लेकर बीजेपी और जेडीयू ने निशाना साधना शुरू कर दिया है. मंत्री जीबेश मिश्र ने कहा कि लालू यादव के आने – जाने से अब कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है, वो एक्सपायर हो चुके हैं. अब उनमें वो शक्ति नहीं है कि वो चुनाव प्रचार कर सके. उन्हें अब आरजेडी की कमान तेजस्वी को दे देनी चाहिए. इसे भी पढ़ें - हल्की">https://lagatar.in/stock-market-opened-with-slight-gains-nifty-crosses-17900-power-grid-top-gainer/">हल्की

तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, निफ्टी 17900 के पार, पावर ग्रिड टॉप गेनर

एनडीए भारी मतों से जीत हासिल करने वाली है

आगे मंत्री ने कहा कि बिहार में होने वाले दो सीटों पर उपचुनाव में एनडीए भारी मतों से जीत हासिल करने वाली है. उन्होने कहा कि तेजस्वी पहले अपने परिवार को संभाल लें, अपने बड़े भाई और बहन को देख लें, फिर राजनीति के बारे में सोचे. क्योंकि परिवार पहले है, राजनीति बाद में. इसे भी पढ़ें -मानगो">https://lagatar.in/mongo-nephew-hanged-himself-in-uncles-house-in-jaipal-colony/">मानगो

: जयपाल कॉलोनी में चाचा के घर में भतीजे ने फांसी लगा की आत्महत्या

लालू अब सिर्फ मिमिया सकते हैं

आरजेडी के बयान पर मंत्री ने कहा की लालू यादव उपचुनाव में दहाड़ेंगें नहीं बल्कि वो सिर्फ मिमिया सकते है. मंत्री ने कहा कि महागठबंधन अब लघु बंधन बन गया है. इस पर तेजस्वी यादव को ध्यान देना चाहिए. तेजप्रताप यादव के बीजेपी में शामिल होने वाले अटकलों पर मंत्री ने कहा कि बीजेपी में कोई भी आ सकता है,सभी का पार्टी में स्वागत है. बीजेपी एक परिवार की पार्टी नहीं है. इसे भी पढ़ें -लखीमपुर">https://lagatar.in/maharashtra-bandh-today-against-lakhimpur-incident-essential-services-will-not-be-affected/">लखीमपुर

कांड के खिलाफ आज महाराष्ट्र बंद, जरूरी सेवाओं पर नहीं पड़ेगा असर [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही