Search

 
 
 

पटना : नाबालिग की गला रेतकर हत्या, खेत में पड़ा मिला शव

 
Patna :  पटना के धनरुआ थाना क्षेत्र में एक खेत से 12 साल के बच्चे का शव बरामद हुआ है. शव की पहचान गोपालपुर थाना के गोसाई मठ निवासी अरुण कुमार के बेटे कुणाल कुमार के रूप में हुई है. कुणाल कुमार की गला रेतकर हत्या की गयी है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि ग्रामीणों ने  धनरूआ थाना इलाके के गेहूं के खेत में बच्चे का शव देखा. जिसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गयी.

6 मार्च से लापता था कुणाल

जानकारी के अनुसार, कुणाल कुमार गोपालपुर थाना के गोसाई मठ का रहने वाला था. वह 6 मार्च से लापता था. कुणाल के पिता ने गोपालपुर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवायी थी. लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया था. दो दिनों के बाद शुक्रवार शाम धनरूआ थाना क्षेत्र में एक खेत में उसका शव पड़ा मिला. काफी देर तक शव की पहचान नहीं हो पायी. इसके बाद धनरूआ थाना प्रभारी ने आसपास के थाना सहित स्थानीय लोगों को  पहचान कर थाना को सूचित करने का आग्रह किया. काफी देर बाद शव की पहचान हो पायी. पुलिस के अनुसार, कुणाल की हत्या कही और की गयी है और शव खेत में फेंक दिया गया है.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही