Search

 
 
 

पटना : प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

 
Patna :    पटना के दीघा थाना स्थित एक निजी नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान मां और उसके नवजात बच्चे की मौत हो गयी. मृतका की पहचान राजमणि देवी ( 29) के तौर पर हुई है. घटना के बाद से रिश्तेदारों ने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया है। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि डॉक्टर की अनुपस्थिति में एक सहकर्मी ने सहकर्मी ने ऑपरेशन कि किया. जिसकी वजह से मां-बच्चे की मौत हो गयी. परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधक ने अनुचित व्यवहार करते हुए मृत नवजात को एक कार्टन में रखकर बेसमेंट में फेंक दिया गया. हंगामे की खबर पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया. इस दौरान पुलिस ने अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर (ओटी) का दौरा भी किया, जहां ऑपरेशन किया गया था. बताया जा रहा है कि डीडी मंडल अस्पताल में लापरवाही का यह पहला मामला सामने नहीं आया है. यहां इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं.

डॉक्टर की अनुपस्थिति में एक सहकर्मी ने किया ऑपरेशन

राजमणि देवी के परिजन ने बताया कि वो गर्भवती महिला को अस्पताल में एडमिट कराया था. अस्पताल वाले ने बाहर से दवाई लाने के लिए कहा गया. जब दवा लेकर आये तो अस्पताल के कंपाउंडर ने कहा कि अल्ट्रासाउंड करवाना होगा. बताया कि अल्ट्रासाउंड कराने के लिए दूसरे अस्पताल में भेजा गया. लेकिन दूसरे अस्पताल में भी अल्ट्रासाउंड नहीं हुआ. इसके बाद मरीज को दोबारा डीडी मंडल अस्पताल में लेकर आये. लेकिन अस्पताल में कोई डॉक्टर नहीं था. सिर्फ कंपाउंडर ही था. परिजनों ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर की अनुपस्थिति में एक सहकर्मी ने ऑपरेशन किया. जिसके चलते जच्चा-बच्चा की मौत हो गयी.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही