Search

 
 
 

पटना: मुकेश सहनी ने लोकसभा चुनाव पर दिया बयान, कहा- हमारी पार्टी अभी किसी भी गठबंधन में नहीं

 
Patna: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरु कर दी है. वहीं अगर हम बिहार की बात करें तो वहां भी एनडीए और महागठबंधन के नेताओं की ओर से तैयारी की जा रही है. पटना में VIP के संस्थापक मुकेश सहनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि उनकी पार्टी चुनाव की तैयारियों में लगी हुई है. लेकिन फिलहाल हमारी पार्टी किसी भी गठबंधन का हिस्सा नहीं हैं. निषाद समाज को आरक्षण मिलने के बाद ही हमलोग गठबंधन पर निर्णय लेंगे. जो पार्टी हमारे आरक्षण की मांग को मानेगा, हम उनके साथ गठबंधन करेंगे. मीडिया को संबोधित करते हुए मुकेशसहनी ने कहा कि 25 जुलाई को वो फूलन देवी की जयंती मनाएंगे. साथ ही 100 दिनों तक कई जिलों में घूमेंगे. साथ ही 4 नवंबर को इस कार्यक्रम का समापन किया जाएगा. कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात करेंगे. इसे भी पढ़ें: चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-devotees-throng-donka-sai-shiv-temple-on-the-third-monday-of-sawan/">चाईबासा

: सावन की तीसरी सोमवारी पर डोंका साईं शिव मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही