Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना : मुकेश सहनी के बयान ने बढ़ाई सियासी पारा, कहा- पीएम मोदी काफी लोकप्रिय, राजनीति में समय के साथ-साथ बहुत कुछ बदलता है

Patna : 25 फरवरी को बिहार में दो रैली होनी है. पहला रैली अमित शाह की है. वहीं दूसरी तरह पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में महागठबंधन की रैली होगी. रैली से पहले वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी को केंद्र सरकार ने Y श्रेणी की सुरक्षा दी है. जिसके बाद से ही बिहार की सियासत तेज हो गयी है. ऐसा माना जा रहा है कि मुकेश सहनी एनडीए के साथ जा सकते है. इसके जवाब में मुकेश सहनी ने कहा कि मेरे बीजेपी के कई नेताओ से बेहतर संबंध हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मेरा काफी अच्छा संबंध रहा है और मैं उनका बेहद सम्मान करता हूं, फिलहाल मैंने अभी कोई फैसला नहीं किया है. इसे भी पढ़ें - ‘शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-investigation-goes-to-meet-the-prisoner-jail-staff-cast-evil-eye-and-talk-obscenely/">‘शुभम

संदेश’ पड़ताल : करने जाते हैं कैदी से मुलाकात, जेलकर्मी डालते हैं कुदृष्टि और करते हैं अश्लील बात

प्रधानमंत्री काफी लोकप्रिय हैं और इस वक्त वो बेहद मज़बूत भी

उन्होंने आगे कहा कि भले ही कुछ समय पहले किसी बात को लेकर बीजेपी से मेरी मतभेद हो गयी थी. मेरी कुछ मांग थी जिसे बीजेपी ने पूरा नहीं किया. जिसकी वजह से मैं अलग हो गया था. यह राजनीति है और यहां समय के साथ-साथ बहुत कुछ बदलता है. मुकेश सहनी ने कहा कि प्रधानमंत्री काफी लोकप्रिय हैं और इस वक्त वो बेहद मज़बूत भी हैं. उन्हें टक्कर देना आसान नहीं है. इसे भी पढ़ें - MP">https://lagatar.in/mp-truck-hit-3-buses-13-died-cm-announced-compensation/">MP

: ट्रक ने 3 बसों को मारी टक्कर, 13 की मौत, सीएम ने मुआवजे का किया ऐलान

हर बिहारी को इस बात पर गर्व होगा

नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाये जाने पर उन्होंने कहा कि हर बिहारी को इस बात पर गर्व होगा कि उसके बीच का कोई शख्स देश के प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बन रहा है. कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी. विकास को लेकर कुछ सवाल थे, इसी सिलसिले में वह सीएम नीतीश से मिलाने पहुंचे थे.अगर नीतीश कुमार को 2024 लोकसभा चुनाव में यूपीए प्रधानमंत्री का उम्मीदवार बनाता है तो एक बिहारी होने के नाते मैं पूरी ताकत के साथ नीतीश कुमार के साथ एक बिहारी होने के नाते खड़ा रहूंगा. इसे भी पढ़ें - सरकार">https://lagatar.in/action-will-be-taken-according-to-the-order-of-the-government-dc/">सरकार

के आदेशानुसार होगी कार्रवाई : डीसी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही