Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना नगर निगम ने एक साथ 4300 कर्मचारियों का बढ़ाया वेतन

Advertisement
Advertisement
Patna : पटना नगर निगम एक साथ अपने 4300 कर्मियों के वेतन को बढ़ाने जा रहा है. जिसे लेकर सफाईकर्मियों काफी खुश है. गुरूवार को मेयर सीता साहू ने एक बैठक बुलाई थी. इस बैठक में नगर आयुक्त के साथ सशक्त स्थायी समिति के सदस्य भी उपस्थित थे. सभी ने मिलकर सफाईकर्मियों के वेतन बढ़ाने का फैसला लिया है. बता दें कि पटना नगर निगम के सफाईकर्मी लगातार बेतन वृद्धि की मांग कर रहे थे. जिसे देखते हुए वेतन बढ़ाने का फैसला लिया गया है. जिसके के लिए मेयर की अध्यक्षता में कर्मचारी यूनियन के मनोनीत सदस्य एवं नगर निगम पदाधिकारी एवं स्थाई समिति के सदस्यों के साथ कमिटी बनायी जायेगी. इसे भी पढ़ें - भारतीय">https://lagatar.in/novi-kapadia-the-voice-of-indian-football-dies-at-the-age-of-67-aiff-mourns/">भारतीय

फुटबॉल की आवाज नोवी कपाड़िया का 67 वर्ष की उम्र में निधन, AIFF ने जताया शोक

कमिटी द्वापा बनायी रिपोर्ट के आधार पर अंतिम निर्णय लिया जायेगा

यह कमिटी 15 दिनों के अंदर वेतन वृद्धि का प्रस्ताव देगी. कमिटी द्वापा बनायी रिपोर्ट के आधार पर अंतिम निर्णय लिया जायेगा. इस कमिटी में मेयर, नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य और पटना नगर निगम संयुक्त कर्मचारी समन्वय समिति के अध्यक्ष शामिल रहेंगे. पटना नगर निगम संयुक्त कर्मचारी समन्वय समिति के अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश सिंह खुशी जाहिर करते हुए कहा खुशी है कि कर्मचारियों की मांगे मानी गई.बता दें कि पिछले कई माह से सफाईकर्मी वेतन वृद्धि को लेकर लेकर कई बार हड़ताल किया और लगातार मांग उठाते रहे है. इसे भी पढ़ें -सुबह">https://lagatar.in/india-new-zealand-t20-match-ajsu-attacks-government-victims-of-exploited-daughters-return-home-severe-drought-in-kenya/">सुबह

की न्यूज डायरी।19 नवंबर।इंडिया-न्यूजीलैंड टी-20 मैच।आजसू का सरकार पर हमला।शोषण की शिकार बेटियां घर लौटीं।केन्या में भयानक सूखा।समेत कई खबरें और वीडियो

हड़ताल के दौरान का भी वेतन दिया जायेगा

गुरूवार को हुई बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि हड़ताल के दौरान कम ठप हो गया था. लेकिन इस समय का वेतन भी नहीं काटा जायेगा. जितने दिन हड़ताल चला उस अवधि को उपार्जित अवकाश में समायोजित किया जाएगा. जाएगा. नगर निगम के कर्मचारियों को इस खत्म होते साल में यह बड़ा तोहफा मिला है. बताया जा रहा है कि पटना नगर निगम में दैनिक कर्मियों का मानदेय 10 हजार रुपये से अधिक है. जो बिहार के अन्य नगर निगम से ज्यादा है.  आने वाले दिनों में वेतन वृद्धि होने पर यह रकम और बढ़ेगी जिससे सफाईकर्मियों को राहत मिलेगी. इसे भी पढ़ें -केंद्रीय">https://lagatar.in/union-minister-prahlad-patel-reviews-jal-shakti-mission-will-talk-to-engineers-in-giridih-on-friday/">केंद्रीय

मंत्री प्रह्लाद पटेल ने की जल शक्ति मिशन की समीक्षा, शुक्रवार को गिरिडीह में इंजीनियर्स से करेंगे बात [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही