Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना : प्रेमी जोड़े की गला रेतकर हत्या, लड़की के भाई पर शक

 Lagatardesk : पटना से दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी है. जहां प्रेमी-प्रेमिका की गला रेत कर हत्या कर दी गई. ये घटना पटना के बिहटा थानाक्षेत्र के कुंजवा गांव की है. जहां डबल मर्डर से गांव में हड़कंप मच गया. गांव वालों ने बताया कि देर रात लड़की के भाई ने उसे प्रेमी के साथ देख लिया था. जिसके बाद उसने दोनों की गला रेत कर उनकी हत्या कर दी. सूचना पाकर पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस की पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि युवक-युवती के बीच कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस बात की जानकारी दोनों परिवार को भी थी. लेकिन लड़की के घरवालों को यह रिश्ता स्वीकार नहीं था. लोगों का कहना है कि देर रात दोनों को साथ पकड़े जाने के बाद लड़की के भाई ने ही दोनों की गर्दन रेतकर हत्या कर दी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही