Search

 
 
 

पटना: NDA की बैठक में नरेंद्र मोदी ने चिराग पासवान को लगाया गले

 
Patna: दिल्ली में एनडीए की बैठक 18 जुलाई को हुई. इस बैठक में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिराग पासवान को गले लगा लिया. इस दौरान चिराग पासवान ने पीएम मोदी के पैर भी छुए. चिराग पासवान ने ट्वीट कर पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने ट्वीट कर लिखा "माननीय प्रधानमंत्री जी , आपने मुझे गले लगा कर प्यार और सम्मान दिया इसके लिए मैं आपका ह्रदय से आभार प्रकट करता हूं"
  https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Untitled-1-249.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> एनडीए की बैठक में चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस भी पहुंचे थे.  जब चिराग पासवान अपने चाचा के पास जाकर उनका पैर छुए तो चाचा ने भी चिराग को गले् लगा लिया. बता दें कि रामविलास पासवान के निधन के बाद चाचा और भतीजे में पार्टी को लेकर झगड़ा होने लगा था. ऐसे में एनडीए की बैठक में जिस तरह से चाचा और भतीजे ने एक दूसरे से मुलाकात की ऐसे में कयास लगाये जा रहे है कि जल्द ही इन दोनों के बीच की दूरियां खत्म हो जायेगी. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-dead-body-of-missing-youth-recovered-from-namkum-for-four-days/">रांची

: चार दिन से लापता युवक का सड़ा गला शव नामकुम से बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही