Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना: बिहार विधानसभा पहुंचने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे नरेन्द्र मोदी

Patna: मंगलवार यानी 12 जुलाई को पीएम नरेन्द्र मोदी बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे. प्रधानमंत्री की यात्रा को लेकर विधानसभा सचिवालय, राज्य सरकार और पटना जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. नरेन्द्र मोदी बिहार विधानसभा पहुंचने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री होंगे. इसे भी पढ़ें-मुश्किल">https://lagatar.in/if-a-child-is-seen-in-difficult-circumstances-call-childline-on-1098-vikas/">मुश्किल

हालात में कोई बच्चा दिखे तो चाइल्डलाइन को 1098 पर फोन करें: विकास

प्रधानमंत्री मोदी पटना में 2 घंटे रहेंगे

प्रधानमंत्री मंगलवार 12 जुलाई को करीब दो घंटे पटना में रहेंगे. बिहार विधानसभा की प्रेस सलाहकार समिति की बैठक के दौरान पटना के डीएम और एसएसपी की मौजूदगी में बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने पीएम के कार्यक्रम की जानकारी दी. -प्रधानमंत्री मोदी 12 जुलाई की शाम 5.20 मिनट पर विशेष विमान से पटना के जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचेंगे -यहां से वे 5.55 बजे सीधे बिहार विधानसभा परिसर में आयोजित शताब्दी समापन समारोह में शिरकत करने जायेंगे -विधानमंडल परिसर में पीएम 6 बजे पहुंचने के बाद शताब्दी स्मृति स्तंभ और 100 औषधीय पौधों से युक्त शताब्दी स्मृति उद्यान को लोकार्पित करेंगे. -नरेंद्र मोदी शताब्दी उद्यान का नामकरण भी करेंगे -प्रधानमंत्री विधानसभा के डिजिटल संग्रहालय और अतिथिशाला का शिलान्यास भी करेंगे -शाम 7.05 बजे पीएम विधानसभा परिसर से एयरपोर्ट के लिए और करीब 7.20-25 पर दिल्ली रवाना होंगे. इसे भी पढ़ें-कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-welcome-to-union-minister-annapurna-devi-said-workers-should-take-the-schemes-from-door-to-door/">कोडरमा

: केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का स्वागत, कहा योजनाओं को घर-घर तक पहुंचायें कार्यकर्ता 
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/ppp-4.jpg"

alt="" width="600" height="350" />

मंच पर 9 लोग होंगे आसीन

मंच पर प्रधानमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, बिहार के मुख्यमंत्री समेत कुल 9 लोग शताब्दी समापन समारोह के दौरान मंच पर रहेंगे. राज्यपाल, विपक्ष के नेता, उप मुख्यमंत्री, संसदीय मंत्री भी मंचासीन रहेंगे. विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत संबोधन, राज्यपाल, मुख्यमंत्री का संबोधन निश्चित है.

1700 लोग रहेंगे मौजूद

समारोह में बिहार विधानसभा के वर्तमान सदस्य, पूर्व सदस्य, बिहार विधान परिषद के वर्तमान व पूर्व सदस्य, राज्य मंत्रिपरिषद के सभी सदस्य, बिहार के सभी सांसद, पूर्व सांसद, बिहार कोटे के केन्द्रीय मंत्री, सभी जिप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, बिहार के पद्मश्री अवार्डी व सम्मानित नागरिक आमंत्रित हैं. विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि कुल 1700 माननीयों को इसमें अपनी ऐतिहासिक मौजूदगी दर्ज करने के लिए आमंत्रित किया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही