Search

 
 
 

Patna News: पीक आवर में कॉमर्शियल भारी वाहनों की पटना शहर में नो एंट्री

पटना शहर में व्यस्त समय में अब व्यवसायिक भारी वाहन, कंक्रीट मिक्सचर मशीन और अन्य भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा.
 
बिहार की खबरें

Patna: पटना शहर में व्यस्त समय में अब व्यवसायिक भारी वाहन, कंक्रीट मिक्सचर मशीन और अन्य भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि सुबह 9 से 11 बजे, दोपहर 1 से 3 बजे और शाम 5 से 8 बजे तक इस तरह के भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेंगे. इस प्रतिबंधित समय के दौरान किसी भी पासधारी वाहन को भी पीक आवर में चलने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

 

शहर की सड़कों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पुलिस अधीक्षक (यातायात) के आदेशानुसार पटना के शहरी क्षेत्रों में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य व्यस्त समय (पीक आवर) के दौरान सड़कों पर भारी वाहनों के दबाव को कम करना है, जिससे आम जनता को रोजगार लगने वाले जाम से रात मिल सके.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही