Search

 
 
 

पटना: सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव

 
Patna: सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार 20 मई (शनिवार) दोपहर 12.30 बजे बेंगलुरु के कांतीरवा स्टेडियम में कर्नाटक के CM और डिप्टी CM पद की शपथ लेंगे. दोनों नेताओं ने कल गुरुवार देर शाम राजभवन जाकर राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया. इसके साथ ही राज्यपाल ने सिद्दारमैया और डीके शिवकुमार को शपथ लेने के लिए बुलाया. इस शपथ ग्रहण समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी शामिल होंगे. शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयी है.

विपक्षी एकता को एकजुट करने में लगे हैं नीतीश कुमार

वहीं, नीतीश कुमार इन दिनों विपक्षी दल के नेताओं को एकजुट करने में लगे हैं, ताकि आने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हरा सके. जिसको लेकर वो लगातार राज्यों का दौरा कर रहे और नेताओं से मुलाकात भी कर रहे हैं. नीतीश कुमार ने अबतक दिल्ली में राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, वाम दलों के नेता सीताराम येचुरी और डी .राजा , ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे व एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात कर चुकें हैं.
इसे भी पढ़ें: कर्नाटक">https://lagatar.in/karnataka-siddaramaiah-and-shivakumar-will-take-oath-as-cm-and-deputy-cm-on-saturday-afternoon-hemant-soren-also-invited/">कर्नाटक

: सिद्धारमैया और शिवकुमार शनिवार दोपहर CM और डिप्टी CM पद की शपथ लेंगे, हेमंत सोरेन को भी आमंत्रण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही