Search

 
 
 

पटना :  नीतीश कुमार ने अमित शाह से की मुलाकात

बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने गुरुवार सुबह पटना के मौर्या होटल पहुंचे हैं. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे हैं.
 

Patna : बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने गुरुवार सुबह पटना के मौर्या होटल पहुंचे हैं. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे हैं. 

 

 

यह मुलाकात राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है. जानकारी के अनुसार, सीएम नीतीश और अमित शाह के बीच सीट शेयरिंग समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई है.

 

बता दें कि, 5 दिन पहले यानि 13 सितंबर को जेपी नड्डा भी बिहार दौरे पर आए थे. लेकिन उनकी मुलाकात सीएम नीतीश से नहीं हो पाई थी. अमित शाह का यह दौरा पूरी तरह चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए माना जा रहा है.

 

वे डेहरी और बेगूसराय में 20 जिलों के बीजेपी नेताओं के साथ अहम बैठक करेंगे. इन बैठकों में प्रत्याशियों के चयन से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक की विस्तृत चर्चा होने की संभावना है.

 

अमित शाह और सीएम नीतीश की मुलाकात सामान्य शिष्टाचार से कहीं अधिक माना जा रहा है. बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाला है. उसके मद्देनजर यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है. अभी हाल ही में पीएम मोदी बिहार दौरे पर आए थे.

 

पूर्णिया से उन्होंने बिहार में सौगातों की झड़ी लगा दी. अब अमित शाह बिहार के दौरे पर आए हैं. ऐसी कयास लगाई जा रही है कि वे पार्टी के कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही