Search

 
 
 

पटना: नीतीश कुमार ने जनता दरबार में फरियादियों की शिकायत सुनकर लिया एक्शन

 
Patna: पटना में 3 जुलाई को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दरबार लगाया. जहां कई जिलों से लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे. लोगों की समस्या सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द लोगों की समस्या के समाधान का निर्देश दिया. वहीं जनता दरबार में बांका से जमीन की समस्या को लेकर एक व्यक्ति पहुंचा था. उसने मुख्यमंत्री को अपनी समस्या से अवगत कराया. जिसके बाद सीएम ने व्यक्ति से पूछा की आपने थाने में मामला दर्ज कराया. जिसके बाद पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि वह थाने गया था, लेकिन थाना प्रभारी ने केस दर्ज नहीं किया. पीड़ित की बात सुनकर मुख्यमंत्री ने संबंधित थाना प्रभारी को फोन कर उन्हें फटकार लगाया. साथ ही इस मामले में पीड़ित व्यक्ति को हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया. इसे भी पढ़ें: बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-due-to-light-rain-in-bankdah-the-road-becomes-a-pond/">बहरागोड़ा

: बांकदह में हल्की बारिश होने से सड़क बन जाती है तालाब
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही