Search

 
 
 

पटना :अतिक्रमण हटाने गई टीम पर लोगों ने किया पथराव, इलाके में स्थिति तनावपूर्ण

 
Patna : जिले के राजीव नगर से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर लोगों ने हमला किया है. बताया जा रहा है कि अतिक्रमण टीम राजीव नगर इलाके में 70 मकानों को खाली कराने पहुंचे थे. टीम प्रशासन के निर्देश पर वहां पहुंची थी. लोगों को पहले ही घर खाली करने का नोटिस दिया गया था. इसके बावजूद लोगों ने घर नहीं खाली किया था. जब रविवार की सुबह प्रशासन की टीम राजीव नगर पहुंची तो लोगों ने उनपर पथराव शुरू कर दिया. प्रशासन की टीम एक दर्जन से अधिक जेसीबी और लगभग 2 हजार की संख्या में पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंची. और अवैध निर्माण के खिलाफ बुलडोजर का चलना भी शुरू कर दी. पढ़ें - हैदराबाद">https://lagatar.in/hyderabad-bjps-call-in-owaisis-stronghold-yogi-adityanath-reached-bhagya-laxmi-temple-offered-prayers/">हैदराबाद

: ओवैसी के गढ़ में भाजपा की हुंकार, योगी आदित्यनाथ पहुंचे भाग्य लक्ष्मी मंदिर, पूजा-अर्चना की
इसे भी पढ़ें - प्राइवेटाइजेशन">https://lagatar.in/bpcls-big-bet-before-privatization-borls-merger-with-the-company-will-get-benefit-in-the-purchase-of-crude-oil/">प्राइवेटाइजेशन

से पहले BPCL का बड़ा दांव, BORL का किया कंपनी में मर्जर, कच्चे तेल के खरीद में मिलेगा फायदा

लोगों ने टीम पर किया पथराव 

बताया जा रहा है कि राजीव नगर में जब बुलडोजर से पक्के मकानों को तोड़ा जा रहा था, तभी आक्रोशित लोगों ने इस टीम पर हमला कर दिया. टीम पर हमला होने के बाद राजीव नगर में तनावपूर्ण स्थिति बन गयी. काफी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आये और प्रशासन की टीम पर पथराव शुरू कर दिया.इस दौरान प्रशासन ने लोगों को शांति बनाए रखने की अपील की, लेकिन इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.प्रशासनिक फैसले के खिलाफ राजीव नगर के लोगों में आक्रोश और नाराजगी है.
इसे भी पढ़ें - जी">https://lagatar.in/case-against-zee-tv-anchor-bjp-national-spokesperson-rajyavardhan-rathod-and-others-accused-of-sharing-rahuls-statement-incorrectly/">जी

टीवी के एंकर, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन राठौड़ सहित अन्य पर केस, राहुल के बयान को गलत तरीके से शेयर करने का आरोप

70 मकानों को को खाली करने का दिया था निर्देश 

गौरतलब है कि राजीव नगर में अस्थाई रूप से बनाए गए पक्के मकानों को बुलडोजर से ढाहा जा रहा है. जिला प्रशासन ने 70 मकानों को तय सीमा में खाली करने का निर्देश दिया था. जिसके बाद रविवार को ये कार्रवाई हो रही है.
इसे भी पढ़ें - महाराष्ट्र">https://lagatar.in/maharashtra-assembly-session-from-today-speaker-of-the-assembly-will-be-elected-eknath-shinde-faction-will-have-a-litmus-test-thackeray-and-shinde-faction-issued-whip/">महाराष्ट्र

विधानसभा सत्र आज से, विधानसभा का स्पीकर चुना जायेगा, एकनाथ शिंदे गुट की होगी अग्निपरीक्षा, ठाकरे और शिंदे गुट ने जारी किया whip
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही