Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटनाः दुर्गा पूजा पर शर्तों के साथ भव्य पंडाल बनाने की अनुमति

Advertisement
Advertisement
Patna: राजधानी पटना में इस वर्ष दुर्गा पूजा पर भव्य पंडाल बनाने की अनुमति मिल गई है. जिला प्रशासन ने शर्तों के साथ भव्य पंडाल, मूर्ति स्थापना और साज-सज्जा की अनुमति दी है. पूजा समितियों को पंडाल और मूर्ति के लिए जिला प्रशासन से लाइसेंस लेना होगा. लाइसेंस में इस बार कोविड प्रबंधन के मानकों के अनुपालन की शर्त को भी जोड़ा जाएगा. इसमें जन सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की पूर्व की शर्तें भी प्रभावी होंगी.

पिछले साल लगी थी रोक

बीते साल कोरोना संक्रमण के कारण पंडाल, मूर्ति स्थापना और सामूहिक पूजा पर रोक थी. केवल मंदिरों में ही सादे ढंग से पूजा के लिए अनुमति दी गई थी. इस बार अगर पंडाल और मूर्तियां स्थापित होती हैं तो रेहड़ी दुकानदारों के साथ ही पूरे बाजार को इसका फायदा होगा.

निर्देशों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई- डीएम

डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण की आशंका के कारण सरकारी स्तर पर पूरी व्यवस्था की जाएगी. साथ ही आयोजकों को अपने वॉलिंटियर के जरिये सोशल डिस्टेंसिंग, थर्मल स्कैनिंग और सैनिटाइजेशन की व्यवस्था करनी होगी. डीएम ने कहा कि लाइसेंस लेने के बावजूद ऐसा नहीं करते पकड़े जाने पर समितियों के खिलाफ कड़ी कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें-धनकुबेर">https://lagatar.in/70-lakhs-found-with-the-engineer-documents-related-to-luxury-vehicles-land-flats/">धनकुबेर

इंजीनियर के पास मिले 70 लाख, लग्जरी गाड़ियां,जमीन, फ्लैट से जुड़े दस्तावेज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही