Search

Patna : PMCH के जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री ने अधीक्षक को किया था तलब

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल के बाद पटना PMCH के जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने अनिश्चतकालीन हड़ताल बुधवार को समाप्त कर दी. जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने के बाद मंत्री ने पीएमसीएच के अधीक्षक को तलब किया था और जूनियर डॉक्टरों की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए थे. इस हड़ताल से कुछ घंटों के लिए मरीजों की परेशानी बढ़ गई थी. मरीज इलाज के लिए इधर-उधर भटक रहे थे.
 
बिहार की खबरें

दरअसल, यह मामला एक स्टाफ नर्स के पति की इलाज के दौरान मौत और जूनियर डॉक्टरों के साथ कथित मारपीट से जुड़ा है. इसके बाद सारी नर्से काम बंद हड़ताल पर चली गई थी. इसकी वजह से अस्पताल में इमरजेंसी सेवाओं के साथ ही ऑपरेशन थियेटर भी ठप हो गया. 

पीएमसीएच अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने नर्सों से बातचीत कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद नर्सें काम पर लौट आईं. स्वास्थ्य विभाग के साथ सकारात्मक बातचीत के बाद जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (JDA) ने मरीजों के हित और जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए हड़ताल वापस लेने का फैसला किया.

नर्सों की हड़ताल खत्म होने के बाद जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन ने सुरक्षा समेत अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी थी. मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने पीएमसीएच अधीक्षक को तलब किया और जूनियर डॉक्टरों की समस्याओं के समाधान के लिए सख्त निर्देश दिए.

स्वास्थ्य मंत्री की पहल और विभाग के आश्वासन के बाद JDA ने तत्काल प्रभाव से हड़ताल समाप्त कर दी. बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य मंत्री के साथ जल्द ही बैठक कर आगे की कार्रवाई पर चर्चा की जाएगी. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही