Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना : कड़ाके की ठंड में बढ़ा सियासी पारा, बीजेपी नेताओं का दावा, खरमास के बाद होगा बड़ा खेला!

Patna : नये साल की शुरुआत से ही बिहार में काफी ठंड बढ़ गयी है. लोगों की ठंड से हालत खराब हो रही है. वहीं बिहार की राजनीति इनदिनों काफी गर्म हो गयी है. बीजेपी के नेताओं के बयान ने बिहार में अचानक सियासत सरगर्मी बढ़ा दी है. दो बड़े नेताओं ने दावा किया कि बहुत जल्द बिहार में राजनीतिक खेल हो सकता है. क्यों कि जदयू के कई मंत्री और विधायक बीजेपी के संपर्क में है. बीजेपी नेताओं का कहना है कि देखिए खरमास के बाद क्या-क्या होता है. इसे भी पढ़ें - JBVNL">https://lagatar.in/jbvnl-created-a-record-collected-revenue-of-510-crores/">JBVNL

ने बनाया रिकॉर्ड, 510 करोड़ क‍िया राजस्व संग्रहण

जदयू की नींव हिल चुकी है

बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने कहा कि जदयू की नींव हिल चुकी है. उसका वोट बैंक बीजेपी के तरफ़ शिफ्ट हो चुका है. जिसकी वजह से जदयू के नेता परेशान हैं. उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करें. ऐसे में उनके सामने विकल्प के तौर पर बीजेपी ही दिख रही है, क्योंकि विधायक से लेकर सांसद तक राजद के विरोध में जीत कर आये थे. वहीं नीतीश कुमार भी तेजस्वी यादव को सत्ता सौपने की तैयारी में है. जबकि जदयू के विधायक और सांसद इस बात को लेकर तैयार नहीं हैं. वैसे विधायकों और सासंदों के लिए बीजेपी के अलावा कोई रास्ता नहीं है. सम्राट चौधरी ने कहा कि थोड़ा इंतजार कर लीजिए जल्द ही बिहार की राजनीतिक तस्वीरें साफ हो जायेगी.बता दें कि सम्राट चौधरी से पहले भी पूर्व उप मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता तार किशोर प्रसाद ने भी दावा किया था कि जदयू के कई विधायक उनके संपर्क में है. बहुत जल्द जदयू में बड़ी टूट होगी. इसे भी पढ़ें - 3">https://lagatar.in/the-foundation-stone-of-the-jharkhand-movement-memorial-will-be-laid-on-january-3/">3

जनवरी को झारखंड आंदोलनकारी स्मारक का होगा शिलान्यास

 जदयू की नींव तोड़ना तो दूर, हिलाया भी नहीं जा सकता 

वहीं बीजेपी के बयान पर पलटवार करते हुए उमेश कुशवाहा ने कहा कि बीजेपी जिसके हाथ को पकड़ कर बिहार के सियासत में बढ़ी आज उसी को तोड़ने की बात कह रहा है. इससे ज़्यादा हास्यास्पद और क्या हो सकता है. जदयू की नींव इतनी मजबूत है कि उससे तोड़ना तो छोड़ दीजिए हिलाया भी नहीं जा सकता हैं. उमेश कुशवाहा ने कहा कि नीतीश जी की बढ़ती लोकप्रियता से बीजेपी घबरा गई है. इसी घबराहट के कारण इस तरह के दावे कर रही हैं. इसे भी पढ़ें - रिम्स">https://lagatar.in/fraud-of-16-thousand-from-the-family-in-the-name-of-getting-beds-in-rims-and-helping-by-buying-medicines/">रिम्स

में बेड दिलाने-दवा खरीदकर मदद करने के नाम पर 16 हजार की ठगी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही