Search

 
 
 

पटना: बेंगलुरु में विपक्ष की बैठक से पहले नीतीश कुमार पर निशाना साधने वाले पोस्टर नजर आए

 
Patna: बेंगलुरु में विपक्षी दलों की मंगलवार को होने वाली बैठक से पहले एक मुख्य मार्ग पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधने वाले पोस्टर नजर आए, जिनमें राज्य में सुल्तानगंज पुल के ढहने की घटना के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया गया है. विपक्षी दलों की बैठक के स्थल से कुछ ही दूरी पर स्थित ‘चालुक्य सर्कल’ पर लगाए गए इन पोस्टर के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई. इस बैठक में नीतीश भी हिस्सा ले रहे हैं. एक पोस्टर पर लिखा था, ‘‘बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का स्वागत है. नीतीश कुमार का बिहार को दिया गया तोहफा सुल्तानगंज पुल ढहता रहता है. बिहार में उनके शासन में पुल टिक नहीं पा रहे और ‘विपक्षी दल’ अपने अभियान के नेतृत्व के लिए उन पर भरोसा कर रहे.’’ एक अन्य पोस्टर पर लिखा था, ‘‘प्रधानमंत्री पद के अस्थिर दावेदार. बेंगलुरु में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए लाल कालीन बिछा दी गई है. सुल्तानगंज पुल पहली बार गिरने की तिथि अप्रैल 2022 है. सुल्तानगंज पुल ढहने की दूसरी घटना जून 2023 की है.” पुलिस ने यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है कि ये पोस्टर किसने लगाए.

नीतीश के खिलाफ लगे पोस्टर पर BJP ने बोला हमला

बेंगलुरु में नीतीश कुमार के खिलाफ लगे पोस्टर पर सम्राट चौधरी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि महागठबंधन के नेताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री को बेंगलुरु की बैठक में बुलाकार उनको बेइज्जत करने का काम किया है. जिस राज्य में कांग्रेस की सरकार हैं वहां  नीतीश कुमार को अनस्टेबल कहा गया है. इसके साथ ही सम्राट चौधरी ने इसके लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है.
इसे भी पढ़ें: मोदी">https://lagatar.in/modi-surname-defamation-case-supreme-court-will-hear-rahul-gandhis-plea-on-july-21/">मोदी

सरनेम मानहानि मामला : सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका पर 21 जुलाई को होगी सुनवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही