Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना : आरजेडी का राजभवन मार्च, तेजस्वी ने पूछा 4 साल बाद क्या करेंगे नौजवान

Patna: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अग्निपथ योजना का जोरदार विरोध किया है.. राजद की ओर से बुधवार को विरोध मार्च निकाला गया. इस विरोध प्रदर्शन में राजद नेता तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव और कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए.. बता दें कि यह विरोध-प्रदर्शन विधानसभा से लेकर राजभवन तक किया गया औऱ योजना के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की गई. युवा राजद नेता तेजस्वी यादव ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि अग्निपथ योजना लाकर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें- भागलपुर:">https://lagatar.in/bhagalpur-shot-to-death-for-asking-for-500-rupees-on-loan/">भागलपुर:

उधार के 500 रुपए मांगने पर मार दी गोली, मौत

बंद युवाओं को जेल से रिहा किया जाए- तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा कि इसके विरोध में हमारी ओर से ज्ञापन सौंपा गया है. उन्होंने जोर देकर कहा कि इस योजना से चार साल बाद 75 प्रतिशत लोग बेराजगार हो जायेंगे, जो अत्यंत ही चिंता का विषय है. वहीं उन्होंने मांग की है कि प्रदर्शन कर रहे युवाओं के खिलाफ दर्ज सभी प्राथमिकी रद्द कर सभी अभ्यर्थियों को जेल से रिहा किया जाए. इसे भी पढ़ें- यौन">https://lagatar.in/cwc-handed-over-the-victim-of-sexual-violence-to-the-family/">यौन

हिंसा की शिकार बच्‍ची को CWC ने परिजनों को सौंपा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही