Patna : अयोध्या के नवनिर्मित मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पटना समेत पूरे बिहार में कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. पटना के डाकबंगला चौक के पास अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर की एक प्रभावशाली प्रतिकृति प्रदर्शित की गयी. यह कार्यक्रम श्री रामनवमी शोभायात्रा अभिनंदन समिति द्वारा आयोजित किया गया. मौके पर समिति के संयोजक और बिहार के पूर्व मंत्री नितिन नबीन ने बताया कि डाकबंगला चौक के आसपास आज शाम में 51,000 दीये जलाये जायेंगे. इस समारोह में बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल हो सकते हैं.
रामलला प्राण प्रतिष्ठा : पटना में कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन, शाम में मनेगा 'रामज्योति उत्सव'
Last Updated: Jan 22, 2024 12:00 AM (IST)