Search

 
 
 

पटना: राजद एमएलसी सुनील सिंह की सदस्यता फिर हुई बहाल

 
Patna: सीएम नीतीश कुमार की मिमिक्री करने के कारण बिहार विधान परिषद की सदस्यता गंवाने वाले राजद एमएलसी सुनील सिंह की सदस्यता महीनों बाद बहाल हो गई. बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने उनकी सदस्यता बहाल करते हुए कहा कि राजद के सुनील कुमार सिंह की सदस्यता सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में बहाल की जा रही है. कहा कि एससी के आदेश के अनुसार उन्हें सात महीने का वेतन, पारिश्रमिक आदि का लाभ नहीं मिलेगा. बता दें कि सीएम नीतीश की मिमिक्री करने के कारण उनकी सदस्यता खत्म की गई थी. जिसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी. बीते 25 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने सुनील सिंह के पक्ष में फैसला सुनाते हुए उन्हें बड़ी राहत दी. सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी सुनील सिंह पर हुई कार्रवाई के सदन के निर्णय को सही माना है. कोर्ट ने अपने आदेश में सीएम की मिमिक्री करने के सुनील सिंह के कृत्य को अनुचित माना. बाद में कोर्ट ने अपने फैसले में एमएलसी सदस्यता बहाल करने का आदेश दिया था. बिहार विधानमंडल का बजट सत्र 28 फरवरी से शुरू हुआ, लेकिन सुनील सिंह की सदस्यता बहाल करने को लेकर परिषद की ओर से कोई आदेश नहीं आया था. इस पर पिछले दिनों सुनील सिंह ने चिंता जाहिर की थी. हालांकि अब उनकी सदस्यता बहाल हो चुकी है. इसे भी पढ़ें – वीडियो">https://lagatar.in/training-on-video-call-this-is-how-the-conspiracy-to-blow-up-the-ram-temple-was-hatched-abdul-made-many-revelations/">वीडियो

कॉल पर राम मंदिर को उड़ाने की मिली ट्रेनिंग, अब्दुल ने किये कई अहम खुलासे, ATS ने बलिया से तीन संदिग्ध को दबोचा
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

Google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही