Search

 
 
 

पटना : आरजेडी का 27 वां स्थापना दिवस आज, राज्यभर में कई कार्यक्रम आयोजित

 
Patna: पटना में आरजेडी के प्रदेश कार्यालय में आज पार्टी का 27वां स्थापना दिवस मनाया जायेगा. आरजेडी के स्थापना दिवस को लेकर पूरे राज्य में कई कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं. प्रदेश कार्यालय में लालू प्रसाद यादव भी पहुंचेंगे. जिसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है. कार्यालय को पूरी तरह से सजाया गया है. आरजेडी के तमाम दिग्गज नेता व कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होंगे. वहीं सोशल मीडिया पर भी पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर बधाईयों का तांता लगा हुआ है.
बता दें कि आरजेडी की स्थापना 5 जुलाई 1997 को हुआ था. स्थापना दिवस को लेकर आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि कार्यक्रम में लालू यादव न केवल शिरकत करेंगे बल्कि वो कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे. साथ ही पार्टी को कैसे मजबूत बनाना है, इसको लेकर कार्यकर्ताओं को कई निर्देश भी देंगे. वहीं लालू यादव के संबोधन को लेकर कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं. इसे भी पढ़ें: रामगढ़">https://lagatar.in/4-members-of-bike-thief-gang-arrested-6-stolen-bikes-seized/">रामगढ़

: बाइक चोर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, चोरी की 6 बाइक जब्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही