Search

 
 
 

पटना : जेपी सेतु पर चेकिंग के दौरान कार से 18 लाख कैश बरामद, दो युवक हिरासत में

पटना के जेपी सेतु पर नियमित चेकिंग अभियान के दौरान एक कार से 18 लाख बरामद किये हैं. पुलिस ने कार और नकद दोनों को जब्त कर लिया है. साथ ही पैसे के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर, कार सवार दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है.
 

Patna :  पटना के जेपी सेतु पर नियमित चेकिंग अभियान के दौरान एक कार से 18 लाख बरामद किये गए हैं. पुलिस ने कार और बरामद कैश दोनों को जब्त कर लिया है.

 

साथ ही पैसे के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार सवार दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. 

 

पूछताछ में नहीं मिला संतोषजनक जवाब

दरअसल पटना एसएसपी के निर्देश पर पुलिस लगातार राजधानी के अलग-अलग इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चला रही है. इसी क्रम में दीघा थाना क्षेत्र अंतर्गत जेपी सेतु पर वाहनों की जांच की गई.

 

इस दौरान संदेह के आधार पर एक कार को रोका गया. तलाशी लेने पर वाहन से 18 लाख नकद बरामद हुए. कार सवार से पैसे के संबंध में पूछा गया. लेकिन दोनों संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिसके बाद वाहन और नकद को जब्त कर लिया गया.

 

पुलिस ने कार सवार दोनों लोगों को अपने साथ थाना ले आई है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगा रही है कि इतना कैश कहां से लाया गया और इसे कहां ले जाया जा रहा था.

 

जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस संबंध में आयकर विभाग को भी सूचना दे दी गई है, ताकि आगे की जांच की जा सके. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही