Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना: सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार पर बोला हमला, कहा- मुख्यमंत्री को नहीं है बिहार की चिंता

Patna: बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को बिहार की चिंता नहीं है. नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं और उन्हें बिहार के लोगों की चिंता करनी पड़ेगी. नीतीश कुमार दिल्ली जाएं या जो अभियान चलाना है चलाएं, लेकिन बिहार के लोगों के कल्याण के लिए काम करना होगा. सम्राट चौधरी ने सीधे तौर पर नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे को लेकर उनपर हमला बोला. सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार के साथ-साथ राहुल गांधी, लालू यादव और अरविंद केजरीवाल पर भी हमला करते हुए उन्हें भ्रष्टाचारी बताया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को बताना पड़ेगा कि वह भ्रष्टाचार से समझौता कर रहे हैं या राजनीतिक समझौता कर रहे हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Untitled-238.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बता दें कि नीतीश कुमार तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी व कांग्रेस के राष्ट्रीयअध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की. नीतीश कुमार एक बार फिर विपक्षी एकता की मुहिम को धार देने की कोशिश में जुट गये हैं. 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाला है. ऐसे में नीतीश कुमार का दिल्ली दौरा काफी अहम माना जा रहा है. नीतीश कुमार कई बार कह चुके हैं कि अगर बीजेपी को 2024 में हराना है तो विपक्षी एकता को मजबूत करना होगा. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-raids-on-22-locations-of-former-dc-chhavi-ranjan-of-ranchi-relatives-house-raided-in-jamshedpur/">जमशेदपुर

: रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन के 22 ठिकानों पर छापेमारी, जमशेदपुर में रिश्तेदार के घर रेड
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही