Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना: सम्राट चौधरी को मिला उपेंद्र कुशवाहा का साथ, नीतीश कुमार पर बोला हमला

Patna: बिहार में इन दिनों बीजेपी व जेडीयू के नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करते नजर आ रहे हैं. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा था कि आने वाले चुनाव में उनकी पार्टी के कार्यकर्ता राजनीतिक रुप से उन्हें मिट्टी में मिला देंगे. जिसके बाद नीतीश कुमार ने पलटवार करते हुए कहा था कि बीजेपी नेताओं को बुद्धि नहीं है. वहीं इस मामले में अब आरएलजेडी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का भी बयान सामने आया है. उन्होंने नीतीश कुमार को उनके पुराने बयान को याद दिलाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कई बार अपने मंच से कह चुके हैं कि मिट्टी में मिल जाएंगे लेकिन यह काम नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपने लिये खुद ही इस शब्द का इस्तेमाल कर चुके हैं. बिहार">https://lagatar.in/nitish-kumar-retaliated-on-bihar-bjp-presidents-statement-said-do-whatever-you-want-to-do/">बिहार

की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Untitled-412.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बता दें कि इससे पहले भी कई बार उपेंद्र कुशवाहा बिहार के मुख्यमंत्री पर हमला कर चुके हैं. कुछ दिनों पहले ही वो जेडीयू से अलग हुए थे. और अपनी नई पार्टी आरएलजेडी बनाई थी. साथ ही उपेंद्र कुशवाहा ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात भी की थी. जिसके बाद से ही उनके बीजेपी के साथ जाने की अटकलों को लेकर चर्चा बनी हुई है. इसे भी पढ़ें: बरही">https://lagatar.in/bus-full-of-90-pilgrims-overturned-in-barhi-30-injured-condition-of-two-critical/">बरही

में 90 तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटी, 30 लोग घायल, दो की हालत गंभीर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही