Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना: सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को बताया मेमोरी लॉस CM, 'गजनी' फिल्म से की तुलना

Patna: बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बीजेपी पार्टी ने 31 मई को महासंपर्क अभियान की शुरुआत की. यह अभियान 30 जून तक चलेगा. वहीं इस अभियान की शुरुआत के बाद सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने फिल्म गजनी को याद कराते हुए कहा कि बिहार के मुखिया गजनी फिल्म के हीरो की तरह हैं. यानि की मुख्यमंत्री मेमोरी लॉस हैं. साथ ही बिहार के लिए अब वो सही मुख्यमंत्री नहीं हैं. उन्होंने ये भी कहा कि अब बिहार में जात-पात की राजनीति नहीं चलेगी. आने वाले चुनाव में बिहार की जनता महागठबंधन सरकार को सबक सिखायेगी.

जनसंपर्क अभियान में शामिल होंगे पीएम मोदी !

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Untitled-10.jpg"

alt="" width="379" height="357" /> वहीं 30 जून तक चलने वाले इस अभियान में पीएम मोदी भी भाग ले सकते हैं. सम्राट चौधरी ने बताया कि इस अभियान को लेकर पीएम मोदी से संपर्क किया गया है. हालांकि पीएम के आगमन को लेकर अभी कोई तारीख तय नहीं है. जल्द ही उनके आने की जानकारी मीडिया को दी जायेगी. बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए एक साल से भी कम समय बचा है. ऐसे में बीजेपी जीत का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती. पार्टी के नेता अभी से तैयारियों में लग गये हैं. इसे भी पढ़ें: रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-trailer-hit-five-vehicles-in-the-valley-five-injured-two-in-critical-condition/">रामगढ़

घाटी में ट्रेलर ने पांच वाहनों को मारी टक्कर, पांच घायल, दो की हालत गंभीर
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही