Search

पटना-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन 6 जनवरी तक धनबाद होकर चलेगी

Dhanbad : रेलवे ने गया स्टेशन पर निर्माण व मेंटेनेंस वर्क को लेकर इस रूट पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक लिया है. इसके चलते गया से खुलने या गुजरने वाली ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है. पटना-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन आगामी 6 जनवरी तक धनबाद होकर चलेगी. कई अन्य ट्रेनों का रूट भी बदला गया है. ट्रेन संख्या 03253 पटना-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन 25 नवंबर से छह जनवरी 2025 तक झाझा-प्रधानखंता-धनबाद के रास्ते होकर चलेगी. इसी प्रकार ट्रेन संख्या 07255 हैदराबाद-पटना स्पेशल ट्रेन 27 नवंबर से एक जनवरी 2025 तक धनबाद- प्रधानखंता-झाझा होकर चलेगी. ट्रेन संख्या 07256 सिकंदराबाद-पटना स्पेशल ट्रेन 29 नवंबर से तीन जनवरी 2025 तक धनबाद-प्रधानखंता-झाझा के रास्ते चलेगी. ट्रेन संख्या 18623 इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन को छह जनवरी 2025 तक पटना-इसलामपुर-तिलैया-पैमार-बंधुआ के रास्ते चलाया जाएगा. ट्रेन संख्या 18624 हटिया-इसलामपुर एक्सप्रेस का परिचालन भी इस अवधि में इसी रूट से होगा. यह भी पढ़ें : आदर्श">https://lagatar.in/model-code-of-conduct-ended-election-commission-issued-order-stalled-work-will-start/">आदर्श

आचार संहिता खत्म, चुनाव आयोग ने जारी किया आदेश, रूके हुए काम होंगे शुरू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp