Search

 
 
 

पटना : मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने पर सात बीएलओ निलंबित

पटना में आगामी चुनावों की तैयारियों के बीच जिला प्रशासन ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को लेकर सख्ती दिखानी शुरू कर दी है. निर्वाचन प्रक्रिया में लापरवाही और आदेशों की अनदेखी करने पर फतुहा और मोकामा विधानसभा क्षेत्रों के सात बीएलओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. प्रशासन ने स्पष्ट कहा है कि चुनावी कार्यों में किसी भी तरह की ढिलाई या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
 

Patna :  पटना में आगामी चुनावों की तैयारियों के तहत चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. निर्वाचन प्रक्रिया में लापरवाही बरतने और आदेशों की अनदेखी करने वाले सात बीएलओ (ब्लॉक लेवल ऑफिसर) को निलंबित कर दिया गया है.

 

जिन सात बीएलओ को निलंबित किया गया है, उनमें फतुहा विधानसभा क्षेत्र के चार और मोकामा विधानसभा क्षेत्र के तीन बीएलओ शामिल हैं. इन पर कार्यों में लापरवाही बरतने, स्वेच्छाचारिता और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अनदेखी करने के आरोप लगे हैं. 

इन बीएलओ को किया गया है निलंबित :

फतुहा विधानसभा :

ममता सिंह – शिक्षिका, उत्क्रमित महाविद्यालय शाहपुर (मतदान केंद्र संख्या 30)

अनुपमा – प्राथमिक विद्यालय बोधाचक (मतदान केंद्र संख्या 86)

आरती कुमारी – उत्क्रमित मध्य विद्यालय कमरजी (मतदान केंद्र संख्या 112)

मिन्नी कुमारी – विशिष्ट शिक्षिका, उर्दू प्राथमिक विद्यालय सबलपुर (मतदान केंद्र संख्या 173)

मोकामा विधानसभा :

जितेंद्र कुमार चौधरी – शिक्षक सेवक, उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय बड्डूपुर, पंडारक (मतदान केंद्र संख्या 178)

अश्विनी कुमार – शिक्षक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड्डूपुर, पंडारक (मतदान केंद्र संख्या 178)

 राम रतन कुमार – शिक्षक, लक्ष्मी देवी मध्य विद्यालय बड्डूपुर, मोकामा (मतदान केंद्र संख्या 178)

 

कार्यों में ढिलाई और अनुशासनहीनता नहीं किया जाएगा सहन 

जिलाधिकारी ने साफ तौर पर कहा है कि निर्वाचन प्रक्रिया एक संवेदनशील और जिम्मेदार कार्य है, जिसमें किसी भी तरह की ढिलाई या अनुशासनहीनता को बिल्कुल भी सहन नहीं किया जाएगा. उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी अगर कोई अधिकारी निर्वाचन कार्यों में लापरवाही करेंगे तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

इसके साथ ही जिला प्रशासन और निर्वाचन विभाग ने पुनरीक्षण कार्य की निगरानी और सख्त कर दी है. यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि मतदाता सूची पूरी तरह अद्यतन, सही और समय पर तैयार हो, ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही