Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना: बाहुबली नेता आनंद मोहन के घर में गूंजने लगी शहनाई,15 फरवरी को होगी बेटी की शादी

Patna: बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह अभी पैरोल पर बाहर हैं. वह बेटी सुरभि आनंद की शादी पर जेल से बाहर निकले हैं. 15 फरवरी को उनकी बेटी की शादी मुंगेर के राजहंस से होने वाली है. पूर्व सांसद के घर सालों बाद खुशियां लौटी हैं. घर में शादी की रस्में चल रही है. कहा जा रहा कि ये शादी बिहार की ग्रैंड शादियों में से एक होगी. करीब 10 से 15 हजार लोग इस शादी में शिरकत करेंगे. बिहार के दिग्गज नेता इस शादी में शामिल होंगे. 13 और 14 फरवरी को हल्दी और मेहंदी की रस्में हैं.  इसके बाद 15 फरवरी को सात फेरे होंगे.

इसे भी पढ़ें:  झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-wushu-association-new-executive-committee-constituted-for-2023-27-dr-pradeep-verma-becomes-president/">झारखंड

वुशु एसोसिएशन: 2023-27 के लिए नई कार्यकारिणी गठित,डॉ प्रदीप वर्मा बने प्रेसिडेंट

सगाई में शामिल हुए थे कई नेता

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Untitled-172.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इससे पहले हुए सगाई समारोह के दौरान सभी नेता एक साथ दिखे थे. नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव, सुशील कुमार मोदी, गिरिराज सिंह सहित कई बड़े नेता इस सगाई में शामिल हुए थे. शादी में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के नेता शामिल होंगे. पटना से लेकर पैतृक गांव सहरसा में शादी की धूम है. घर में तमाम तरह की तैयारियां की जा रही. शादी मिथिला की परंपरा से होनी है. ट्विटर पर सुरभि आनंद की शादी के रस्मों की कई तस्वीरें भी सामने आईं थी जिसमें वह मिथिला ब्राइड बनीं दिख रहीं. पीले रंग की साड़ी में रस्म कर रहीं सुरभि के माथे पर लाल रंग की चुनरी है जिसमें वह बेहद प्यारी लग रहीं. कहा जा रहा कि शादी के लिए पांच तरह के कार्ड छप रहे हैं. हर जिले से विशेष लोग शादी में शामिल होंगे. इसे भी पढ़ें:  Ind">https://lagatar.in/bcci-changed-the-venue-of-the-third-test-the-match-will-be-held-in-indore-not-dharamshala/">Ind

vs Aus : BCCI ने बदला तीसरे टेस्ट का वेन्यू, धर्मशाला में नहीं इंदौर में होगा मैच
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही