Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

Patna: सुप्रीम कोर्ट में आज यूट्यूबर मनीष कश्यप की याचिका पर सुनवाई होगी. यूट्यूबर को कोर्ट से राहत की उम्मीद हैं. बता दें कि मनीष कश्यप पर तमिलनाडु में प्रवासी मजदूरों पर हमले की भ्रामक खबरें दिखाए जाने पर केस हुआ था. जिसके बाद तमिलनाडु पुलिस ने बिहार से मनीष कश्यप को गिरफ्तार किया था. बिहार">https://lagatar.in/sonu-sood-defended-manish-kashyap-by-tweeting-said-he-always-raised-his-voice-for-biharis/">बिहार

की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Untitled-106.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इससे पहले मनीष कश्यप की याचिका पर सुनवाई के दौरान सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार और बिहार सरकार को नोटिस जारी किया था. मनीष ने अनुच्छेद 32 के तहत राहत मांगी है. साथ ही एनएसए कानून लगाए जाने को भी चुनौती दी है. वहीं मामले में तमिलनाडु सरकार ने जवाब देते हुए कहा कि यूट्यूबर ने फर्जी वीडियो के माध्यम से लोक व्यवस्था और राष्ट्रीय अखंडता में खलल डाला है. सुप्रीम कोर्ट में आज इस मामले की सुनवाई है. ऐसे में मनीष कश्यप के वकील और उनके परिवार के लोगों को उम्मीद है कि उन्हें राहत मिलेगी.

सोनू सूद ने भी किया था मनीष कश्यप का बचाव

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Untitled-107.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बता दें कि मनीष कश्यप के मामले को लेकर बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने भी ट्वीट किया था.  एक्टर ने ट्विटर कर लिखा था,  “जितना भी मैं मनीष कश्यप को जानता हूं उसने हमेशा बिहार के लोगों के भले के लिए ही आवाज उठाई है. हो सकता है उस से कुछ गलती भी हुई हो पर यह बात मैं यकीन से कह सकता हूं कि वो देशहित के लिए ही लड़ा है. न्याय और कानून से ऊपर हमारे देश में कुछ नहीं. जो भी होगा सही ही होगा.” इसे भी पढ़ें: केरल">https://lagatar.in/21-dead-as-houseboat-capsizes-in-river-at-ottipuram-near-malappuram-kerala/">केरल

के मलप्पुरम के पास ओट्टिपुरम में नदी में हाउसबोट के डूबने से 21 लोगों की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही