Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना: अडानी मुद्दे पर बोले सुशील मोदी, ‘केंद्र सरकार नियमानुसार चर्चा के लिए तैयार’

Patna: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने उद्योगपति गौतम अडानी मुद्दे पर बड़ा बयान दिया हैं. उन्होंने कहा कि गौतम अडानी के मामले में कांग्रेस दोहरा रवैया अपना रही है. संसद में चर्चा करने के बजाय सदन को बाधित कर रही है. अडानी समूह के मुद्दे पर सुशील कुमार मोदी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि केंद्र सरकार नियमानुसार चर्चा के लिए तैयार है. राष्ट्रपति के अभिभाषण और बजट पर जो कुल 24 घंटे चर्चा के लिए तय हैं, उसमें विपक्ष कम से कम छह घंटे अडानी सहित किसी भी मुद्दे पर अपनी बात रख सकता है, लेकिन विपक्ष की मंशा चर्चा की नहीं, केवल हंगामा कर प्रचार पाने की है. इसे भी पढ़ें: घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-sumit-dons-project-eye-contact-mouse-cursor-included-in-national-exhibition/">घाटशिला

: सुमित डॉन का प्रोजेक्ट आई कांटेक्ट माउस करसर राष्ट्रीय प्रदर्शनी में शामिल

राहुल गांधी और नीतीश कुमार पर बोला हमला

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Untitled-81.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
सुशील कुमार मोदी ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि "भारत जोड़ो यात्रा" के दौरान अडानी समूह पर अनर्गल आरोप लगाते रहे, जबकि राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सौर ऊर्जा क्षेत्र में 65,000 करोड़ का निवेश कराने के लिए अडानी को जमीन देने की घोषणा करते हैं. वहीं नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि नीतीश कुमार और केरल में वाम मोर्चा सरकार भी अपने यहां पूंजी निवेश के लिए तो अडानी की आरती उतारते हैं, लेकिन जब इस समूह को बीजेपी शासित राज्य में कोई काम दिया जाता है, तब "देश बेच दिया" का शोर मचाया जाता है. अगर अडानी समूह में पेशेवर ईमानदारी की कमी है तो बिहार सरकार ने इंवेस्टर्स मीट में अडानी के प्रतिनिधि को क्यों आमंत्रित किया था? नीतीश कुमार ने उनसे निवेश की अपील क्यों की थी? तब क्या नीतीश कुमार बिहार को बेच रहे थे?
इसे भी पढ़ें:  ऑस्ट्रेलिया">https://lagatar.in/australia-t20-captain-aaron-finch-retires-from-international-cricket/">ऑस्ट्रेलिया

T20 के कप्तान एरोन फिंच ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

[wpse_comments_template]

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही