Search

पटना: तारकिशोर प्रसाद ने नीतीश कुमार पर बोला हमला, कहा पीएम बनने का सपना हुआ चकनाचूर

Patna: बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने का सपना देखने वाले मुख्यमंत्री विपक्ष को एकजुट करने के लिए भारत यात्रा पर निकलने वाले हैं. लेकिन नीतीश कुमार का ये सपना कभी पूरा नहीं होगा. तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि बीएसआर के प्रमुख और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने विपक्षियों को एकजुट करने के लिए आयोजित अपनी मेगा रैली में नीतीश कुमार को न्योता देने लायक भी नहीं समझा. उन्होंने नीतीश कुमार पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि यह हालात तब है, जबकि अक्टूबर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली जाकर अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव और सोनिया गांधी समेत कई नेताओं से मुलाकात कर विपक्षी एकता की विफल कोशिश कर चुके थे. इसे भी पढ़ें: सुबह">https://lagatar.in/attention-one-click-of-mobile-can-destroy-your-life/">सुबह

की न्यूज डायरी।।19 JAN।।मरांग बुरु हमारा था और रहेगा- हेमंत।।डॉ अजय पर पथराव,गंभीर चोटें।।रेसलरों के आरोप से सनसनी।।किवियो के खिलाफ शुभमन ने दिखाया दम।।समेत कई खबरें और वीडियो।।

"क्षेत्रीय दल किसी दूसरे को नेता मानने के लिए तैयार नहीं"

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Untitled-113.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी को पीएम कैंडिडेट घोषित करने के बाद गैरकांग्रेसी विपक्षियों की एकता तीसरे मोर्चे की कवायद से आगे बढ़ पाएगी, इसमें संदेह ही है. उन्होंने कहा कि हकीकत तो यह है कि कोई भी क्षेत्रीय दल किसी दूसरे को नेता मानने के लिए तैयार नहीं है. ऐसे में नीतीश कुमार का ये सपना कभी पूरा नहीं होगा. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-religious-genocide-of-tribals-of-india-salkhan/">जमशेदपुर

: भारत के आदिवासियों का हो रहा धार्मिक नरसंहार- सालखन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp