Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना: धीरेंद्र शास्त्री को रोकने के लिये युवाओं को ट्रेनिंग दे रहे तेज प्रताप यादव, तस्वीरें हुई वायरल

Patna: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री 13 से 17 मई तक पटना में कथा करने के लिए आ रहे हैं. जिसको लेकर बिहार में राजनीति गर्म है. कुछ दिनों पहले तेज प्रताप यादव ने कहा था कि अगर बाबा बिहार में हिंदू-मुसलमान को लड़वाने के लिये आ रहे हैं तो उनका विरोध किया जायेगा. अपने बयान को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले तेजप्रताप यादव अब बाबा का रास्ता रोकने की तैयारी में लग गये है. तेज प्रताप यादव अपने आवास पर कुछ युवाओं को ट्रेनिंग देते नजर आ रहे हैं. लालू यादव के बड़े बेटे ने ट्वीट करते हुए लिखा "धर्म को टुकड़ों में बाटने वालों को करारा जवाब मिलेगा, तैयारी पूरी है, हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई आपस में भाई भाई". बिहार">https://lagatar.in/after-bjp-in-bihar-dhirendra-krishna-shastri-got-the-support-of-sages/">बिहार

की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बता दें कि तेज प्रताप यादव के अलावा आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने भी बाबा को लेकर बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि धीरेंद्र शास्त्री जैसे व्यक्ति को जेल में होना चाहिए. ऐसे लोग उन्माद फैलाने का काम करते हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Untitled-16.jpg"

alt="" width="531" height="343" /> वहीं आरजेडी नेताओं के बयान को लेकर अब संत समाज भी धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतर गये है. हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि ने तेज प्रताप के बयान की निंदा करते हुए कहा कि धीरेंद्र शास्त्री का बहिष्कार करना निंदनीय है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में धीरेंद्र शास्त्री का नहीं असदुद्दीन ओवैसी का बहिष्कार होना चाहिये. इसे भी पढ़ें: साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-now-it-is-not-good-to-drive-after-consuming-drugs/">साहिबगंज

: अब नशा का सेवन कर वाहन चलाए तो खैर नहीं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही