Search

 
 
 

पटना: तेजस्वी यादव ने BJP पर बोला हमला, कहा- BJP के अंदर 2024 का डर

 
Patna: बिहार की राजधानी पटना में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी के अंदर 2024 का डर है. तेजस्वी यादव से जब मीडिया ने उपेंद्र कुशवाहा को लेकर सवाल  किया तो उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मालिक जनता है. हमारी उपेंद्र कुशवाहा से कोई बैर नहीं है, हमने उनका स्वागत किया था सम्मान किया था. मेरी कोई बैर नहीं है लेकिन अब उनकी क्या राय है? सबकी अलग-अलग राय हो सकती है. उपेंद्र कुशवाहा अपनी राय को बोलते रहे. लेकिन मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. मुझे यह बात पता है कि जनता मेरे साथ है. हमलोग जब चुनाव लड़े तो सबसे बड़ी पार्टी बनकर आए जिसको जनता चाहती है वो पार्टी सत्ता में आती है. तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि केंद्रीय बजट में बिहार को ठगने का काम किया गया है. विशेष राज्य का दर्जा भी नहीं मिला. इसे भी पढ़ें:  जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-many-trains-canceled-due-to-rail-traffic-jam-at-khemasuli-and-chandil-stations-many-diverted/">जमशेदपुर

: खेमासुली व चांडिल स्टेशन पर रेल चक्का जाम से कई ट्रेनें रद्द, कई का बदला गया मार्ग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही