Search

 
 
 

पटना: सदन में बोले तेजस्वी यादव, ‘हमको न CM बनना है और न नीतीश कुमार को PM बनना है’

 
Patna: बिहार विधानसभा में अभी बजट सत्र चल रहा है. सत्र के दौरान सदन में बीजेपी कई मुद्दों को लेकर महागठबंधन सरकार को घेर रही थी. बीजेपी के हमले पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सदन में जवाब दिया. उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे सही समय पर बीजेपी से अलग हुए. न सीएम बनना है न किसी को पीएम बनना है. हम लोग मजबूती से काम करेंगे. बीजेपी सपना देखते रहे कि महागठबंधन टूट जाएगा. ऐसा कुछ नहीं होगा. हमको मुख्यमंत्री नहीं बनना है और न सीएम नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनना है. हम जहां हैं खुश हैं. इनके नेतृत्व में काम करने में खुशी है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Untitled-352.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> तेजस्वी यादव ने कहा कि तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर हमला नहीं हुआ. फर्जी वीडियो वायरल हो रहा था. नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा था कि वीडियो फर्जी होगा तो माफी मांगेंगे लेकिन मांग नहीं रहे. उनका बस एक काम है. वह झूठ बोलना है. आगे सीबीआई-ईडी के सवाल पर उन्होंने कहा कि सीबीआई-ईडी पर भी हम बात करेंगे लेकिन आज पथ निर्माण विभाग के काम और बजट पर हमको बोलना है. पक्की, अच्छी सड़क रहे यह मेरी कोशिश है. बेहतर कनेक्टिविटी हो, यह हमारी प्राथमिकता है. नितिन गडकरी को चिट्टी लिखा हूं कि एनएचएआई के सहरसा, मधेपुरा और अन्य जगहों पर जो योजनाएं हैं उनके निर्माण में तेजी लाई जाए. निर्माण कार्य धीरे चल रहा है. इसको लेकर नितिन गडकरी से मिलता रहता हूं. इसे भी पढ़ें:  केजरीवाल">https://lagatar.in/kejriwal-wrote-a-letter-to-the-prime-minister-requesting-not-to-stop-the-budget-of-delhi/">केजरीवाल

ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, लगाई गुहार, दिल्ली का बजट न रोकें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही