Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना: तेजस्वी यादव की कांग्रेस को 2 टूक, कांग्रेस से 2 नहीं सिर्फ एक और मंत्री बनाया जाएगा

Patna: बिहार में नीतीश कैबिनेट विस्तार को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान सामने आया हैं. पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी ने कहा कि हमारे गठबंधन में चार पार्टियां सरकार में है. तीन पार्टी नहीं है. तो तीन दल हैं उनका निर्णय लिया जाएगा कि वे मंत्रिमंडल में शामिल होंगे या नहीं. इसी दौरान तेजस्वी ने कांग्रेस की ओर से मंत्री पद की मांग पर कहा कि पहले ही यह तय हुआ था कि जब मंत्रिमंडल विस्तार होगा तो कांग्रेस का एक मंत्री बनाया जाएगा. यह तो उस समय घोषणा भी हुई थी. इसे भी पढ़ेंधनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-jewelry-and-valuables-worth-lakhs-were-stolen-by-breaking-the-lock-of-a-closed-house-in-hirapur/">धनबाद

: हीरापुर में बंद आवास का ताला तोड़कर लाखों के गहने व कीमती सामान की चोरी

बीजेपी को 2024 का डर

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Untitled-237.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि महागठबंधन से बीजेपी को डर बना हुआ है. यह 2024 का डर है. दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि जो जो कमजोर पार्टियां हैं, वह सब एकजुट हो रही हैं. इससे कुछ होने वाला नहीं है. इस पर तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ठीक है वह कह रहे हैं, उनका अपना कहना है, लेकिन यह भी बात सही है कि अमित शाह को 2024 का डर बना हुआ है और यह होना भी चाहिए. इसे भी पढ़ेंनोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-people-will-get-relief-from-dilapidated-road-tender-process-will-start/">नोवामुंडी

: जर्जर सड़क से लोगों को मिलेगी निजात, टेंडर प्रक्रिया होगी शुरू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही