Search

 
 
 

पटना : अंतिम सांस ले रही सरकार ने सवा छह सौ अधिकारियों का किया तबादला

 
  • 79 आईपीएस, 23 आईएएस, बिप्रसे के 45 और राजस्व सेवा के 478 अधिकारियों पर गिरी गाज
  • कई जिले के डीएम व एसपी बदले गये
Gyanvardhan Mishra Patna : जिस दिन पूरे बिहार के सरकारी कार्यालयों में बंदी थी, सचिवालय के एक कक्ष में कंप्यूटर पर दनादन अंगुलियां दौड़ रही थी. गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को सरकारी अवकाश था, लेकिन अंतिम सांस ले रही नीतीश सरकार ने छुट्टी के दिन सवा छह सौ से अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी कर दिया. ट्रांसफर-पोस्टिंग की चपेट में आईएएस, आईपीएस और राजस्व सेवा के सीओ स्तर के अधिकारी आये हैं. जारी अधिसूचना के मुताबिक भारतीय पुलिस सेवा के 79 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है. कई जिलों के पुलिस कप्तान बदल दिए गए हैं. पटना के जिलाधिकारी सहित भारतीय प्रशासनिक सेवा के 23 अफसरों पर तबादले की गाज गिरी है. कई जिलों में नये डीएम की पोस्टिंग हुई है. बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अधिकारी भी तबादले की चपेट में आये हैं. बिहार राजस्व सेवा के 478 सीओ स्तर के अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है. कड़ाके की पड़ रही ठंड में स्कूलों की बंदी को लेकर केके पाठक और पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह के बीच अधिकार क्षेत्र को लेकर विवाद पैदा हुआ था. दोनों की गिनती सीएम के प्रिय अधिकारियों में होती है. लेकिन केके पाठक भारी पड़े और पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह को चलता कर दिया गया. हालांकि इनकी पोस्टिंग मुख्यमंत्री सचिवालय में हुई है. कई अनुमंडल के एसडीओ भी बदले गये हैं. सूत्रों के अनुसार तबादले के लिए कुछ सेवा स्तर के अधिकारियों की कुंडली खंगाली जा रही है. कुछ श्रेणी के तबादले के जारी होने की तारीख हस्तलिखित है. मसलन सूची तैयार थी, जारी होने का इंतजार था. कहते हैं उत्पन्न राजनीतिक हालात को देखते हुए आनन-फानन में घोषित अवकाश के दिन ही इसे जारी कर दिया गया. राज्य में अमूमन साल में दो बार जून और दिसंबर में विभिन्न सेवा के अफसरों के सामूहिक ट्रांसफर-पोस्टिंग की परंपरा रही है. लेकिन कल छुट्टी के दिन थोक भाव से अफसरों के हुए तबादले को राजनीतिक अस्थिरता के दौर से गुजर रही नीतीश सरकार के तबादले फरमान को राजनीतिक नजरिये से देखा जा रहा है. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-notification-released-for-11th-jpsc-apply-from-1-29-february/">BREAKING

: 11वीं जेपीएससी के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1-29 फरवरी तक करें आवेदन 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही