Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना : ब्रांडेड कपड़े के शौक ने पूर्व विधायक के बेटे को बनाया चेन स्नेचर, पुलिस ने किया गिफ्तार

Advertisement
Advertisement
Patna : पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र से पुलिस ने पूर्व विधायक के बेटे समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. दोनों को मोबाइल झपट्टा मारने के दौरान स्थानीय लोगों ने पकड़ा था. जिसके बाद लोगों ने उसे पुलिस को हवाले कर दिया. पुलिस जब दोनों से पूछताछ कर रही थी. तब चौकाने वाला खुलासा हुआ. जिसने सबके होश उड़ा दिये. गिरफ्तार युवक में एक इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था. तो दूसरा पूर्व विधायक रामानंद राम का बेटा था. इसे भी पढ़ें - शर्लिन">https://lagatar.in/sherlyn-targets-shilpa-shetty-says-accept-the-mistake-sister/">शर्लिन

ने शिल्पा शेट्टी पर साधा निशाना , कहा- गलती मान लो दीदी

शौक पूरे करने केलिए बना स्नेचर

गिरफ्तार युवकों ने बताया कि मोबाइल स्नेचर मौज-मस्ती के लिए करते थे. दोनों को हर दिन करीब 10 हजार रूपये उड़ाने की आदत लग गयी है. जिसे पूरा करने के लिए ये लोग स्नेचर बन गये थे. गिरफ्तार युवकों में एक का नाम निखिल बताया जा रहा  है. जो बेंगलुरु में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था. लेकिन लॉकडाउन लगने और कॉलेज बंद होने के कारण पटना आया हुआ था. जिस दौरान उसकी मुलाकात बखरी के पूर्व विधायक रामानंद राम के बेटे राकेश राज से हुई. दोनों के बीच दोस्ती हुई. दोनों साथ में  मौज- मस्ती करने लगे. पैसा कम पड़ने पर दोनों ने मोबाइल स्नैचिंग शुरू कर दी. जिसे बेचने के बाद वो लोग ब्रांडेड कपड़े खरीदते थे. और पार्टी करते थे. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/so-far-more-than-1-crore-people-have-applied-the-first-dose-in-jharkhand-ranchi-has-the-highest-vaccination/">झारखंड

में अब तक 1 करोड़ से अधिक लोगों ने लगायी पहली डोज, सबसे ज्यादा रांची में हुआ वैक्सीनेशन

पीएनएम मॉल के पास लोगों ने पकड़ा 

पाटलिपुत्र थाना प्रभारी ने बताया कि पीएनएम मॉल के समीप से एक युवक गुजर रहा था. तभी बाइकसवार दो बदमाशों ने उसका मोबाइल छिन ली. जिसके बाद दोनों भागने लगे, लेकिन पीड़ित युवक ने बाइक के पीछे बैठे युवक को दबोच लिया. शोर- शराबा सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर  पहुंचे. लोगों ने दोनों बदमाशों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने खुलासा किया कि राकेश राज बेगूसराय बखरी के पूर्व विधायक रामानंद राम का बेटा हैं, जबकि निखिल शास्त्री नगर इलाके में रह रहा है. इसे भी पढ़ें - तेजी">https://lagatar.in/the-stock-market-opened-with-a-boom-sensex-jumped-204-points-nifty-crossed-16700/">तेजी

के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 204 अंकों का उछाल, निफ्टी 16700 के पार [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही