Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना: कार पीछे करने को कहा तो बदमाशों ने युवक को मारी गोली

Patna: राजधानी पटना में गाड़ी आगे-पीछे करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई. घटना जक्कनपुर थाना क्षेत्र के जय प्रकाश नगर की है. जहां एक बार में एक ही कार आ या जा सकती है. इस दौरान सामने से एक स्कॉर्पियो आई और दूसरे साइड से एक कार आ गई. इस पर गाड़ी को आगे-पीछे कर लेने पर बहस के बाद विवाद हो गया. जिसके बाद स्कॉर्पियो सवार युवक ने कार में सवार अनुराग को गोली मारकर मौके से फरार हो गया. इस घटना में अनुराग को तीन गोली लगी और वह वहीं पर गिर गया. अनुराग को पहली गोली सिर में लगी और दो गोली शरीर के अन्य हिस्सों में लगी है. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया. मौके पर जक्कनपुर थाने की पुलिस पहुंची. थानाध्यक्ष सुदामा सिंह ने बताया कि पूरी घटना गाड़ी को पास करने को लेकर हुई है. पुलिस सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही हैं. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें:- जर्मनी">https://lagatar.in/firing-at-germanys-jehovahs-witness-kingdom-hall-several-injured-six-killed/">जर्मनी

के यहोवा विटनेस किंगडम हॉल में फायरिंग, कई घायल, छह लोगों के मारे जाने की खबर

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही