Search

 
 
 

पटना : नेपाल के पानी से बिहार की नदियों का बढ़ा जलस्तर, मंडरा रहा बाढ़ का खतरा

 
Patna; बिहार के कई जिलों में कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है. जिसकी वजह से कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. वहीं मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के कई जिलों में अभी बारिश के अनुमान है. वहीं दूसरी ओर नेपाल से आ रही पानी के कारण भी बिहार की कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. जैसे बूढ़ी गंडक, कोसी, बागमती, गंगा उफान पर हैं. मौसम विभाग के मुताबिक अगर नेपाल और बिहार में इसी तरह से बारिश होती रही तो नदियां खतरे के निशान को पार कर लेंगी.

तटबंधों पर रखी जा रही नजर

वहीं बाढ़ के खतरे को लेकर तटबंधों पर भी नजर रखी जा रही. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अधिकारियों को निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि जिन जिलों में अधिक बारिश हो रही है वहां के लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो इसका ध्यान रखा जाये. वहीं तटबंधों पर जल संसाधन विभाग भी नजर रखे हुए है. इसे भी पढ़ें: जम्मू">https://lagatar.in/a-car-fell-into-a-deep-pit-in-jammu-and-kashmirs-rajouri-four-people-died/">जम्मू

कश्मीर के राजौरी में एक कार गहरे गड्ढे में गिरी, चार लोगों की मौत
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही