Patna : पटना से सटे पालीगंज इलाके में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां पालीगंज पटना मुख्य पथ पर अनियंत्रित ट्रक ने छह लोगों को रौंद डाला. इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पालीगंज थाना को दी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया. हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ट्रक चालक वहां से फरार हो गया. घटना के बाद आक्रोशितों ने पटना-पालीगंज मुख्य मार्ग को जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे. सूचना पाकर पालीगंज डीएसपी प्रीतम कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाया. जिसके बाद आक्रोशितों ने सड़क जाम हटाया.
पटना : टायर फटने से ट्रक हुआ बेकाबू, 6 लोगों को रौंदा, 4 की मौत, दो की हालत गंभीर
Last Updated: Jan 30, 2024 12:00 AM (IST)