Search

 
 
 

पटना: उपेंद्र कुशवाहा को मिली वाई प्लस सुरक्षा

 
Patna: जेडीयू से इस्तीफा देकर उपेंद्र कुशवाहा ने नई पार्टी बनाई और वो अब आरएलजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. अब उपेंद्र कुशवाहा को केंद्र से वाई प्लस की सिक्योरिटी मिली है. एमएचए ने आईबी की रिपोर्ट के आधार पर सुरक्षा दी है. सुरक्षा को लेकर आईबी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को एक रिपोर्ट सौंपी थी. इसी को देखते उन्हें Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है. उपेंद्र कुशवाहा पहले भी नरेंद्र मोदी की सरकार में मंत्री रहे हैं और हाल ही में जेडीयू से नाता तोड़ा है. कुशवाहा बड़े नेता हैं. उनकी पार्टी रह चुकी है. ऐसे में भारत सरकार को लगता है कि उनकी सुरक्षा में कोई खिलवाड़ न हो सके इसलिए यह फैसला लिया गया है. आने वाले समय में लोकसभा और बिहार में 2025 में भी चुनाव होना है. बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कुछ दिन पहले चिराग पासवान को जेड कैटेगरी की सुरक्षा दी थी. चिराग के साथ लगभग 22 सुरक्षाकर्मी बिहार में रहते हैं. हालांकि वाई सुरक्षा उन्हें पहले से मुहैया कराई गई है. जेड सुरक्षा सिर्फ बिहार में ही लागू है. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dead-body-of-kadmas-youth-found-in-subarnarekha-river-was-missing-since-march-4/">जमशेदपुर

: स्वर्णरेखा नदी में मिला कदमा के युवक का शव, 4 मार्च से था लापता
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही