Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना : सब रजिस्ट्रार के तीन अलग-अलग ठिकानों पर विजिलेंस का छापा, आय से अधिक संपत्ति जमा करने का आरोप

Advertisement
Advertisement
Patna :   बिहार में भ्रष्‍ट अधिकारियों के खिलाफ स्पेशल विजिलेंस यूनिट की कार्रवाई लगातार जारी है.  आय से अधिक संपत्ति के मामले को लेकर शुक्रवार को विजिलेंस की टीम ने समस्तीपुर के सब रजिस्ट्रार मनी रंजन के तीन अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की.  विजिलेंस की टीम मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और पटना में छापेमारी कर रही है. छापेमारी के दौरान स्पेशल विजिलेंस टीम के अधिकारियों को 500 और 2000 रुपये की कई गड्डियां मिली है.

आय से अधिक संपत्ति जमा करने का आरोप

सब रजिस्ट्रार मनी रंजन पर आरोप है कि उन्होंने सरकारी पद पर रहते हुए अवैध तरीके से आय से अधिक (1.62 करोड़) की संपत्ति जमा की थी. जिसे स्पेशल विजिलेंस यूनिट के अधिकारियों ने जब्त कर लिया है. प्राथमिक जांच में अवैध कमाई का आरोप सही पाये जाने के बाद सब रजिस्ट्रार के खिलाफ यह कार्रवाई शुरू की गयी है. इसे भी पढ़े : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-assembly-ruckus-continues-over-jpsc-bjp-mlas-descended-on-well/">झारखंड

विधानसभा: कार्यवाही शुरू होते ही JPSC पर हंगामा जारी,वेल में उतरे BJP विधायक

विजिलेंस टीम को मिली नोटों की कई गड्डियां

बता दें कि स्पेशल विजिलेंस यूनिट, पटना ने सब रजिस्ट्रार मनी रंजन के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इसके बाद  स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने विशेष कोर्ट से सब रजिस्ट्रार के खिलाफ कार्रवाई की अनुमति मांगी थी. अनुमति मिलने के बाद शुक्रवार की सुबह एक साथ तीन जगहों पर छापेमारी शुरू की गयी. इसे भी पढ़े : हथियार">https://lagatar.in/ranchi-youths-who-came-to-loot-on-the-strength-of-weapons-fired-local-people-thrashed-one-injured/">हथियार

के बल पर लूटपाट करने आये युवकों ने की फायरिंग, स्थानीय लोगों की पिटाई से एक घायल [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही