Search

 
 
 

पटना: नीतीश कुमार पर विजय सिन्हा ने बोला हमला, आपराधिक घटनाओं के लिए ठहराया जिम्मेदार

 
Patna: बिहार के कई जिलों में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर बीजेपी के नेता काफी चिंतित हैं. नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने आपराधिक घटनाओं को लेकर दुख जताया साथ ही नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि गृह विभाग मुख्यमंत्री के जिम्मे हैं. लेकिन उसके बाद भी आपराधिक घटनाओं को रोकने की दिशा में मुख्यमंत्री कोई पहल करते नजर नहीं आ रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब-जब राज्य में आरजेडी की सरकार रही है तब-तब यहां आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है.

नीतीश कुमार से की इस्तीफे की मांग

विजय सिन्हा ने बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग की है. उन्होंने कहा कि ये सरकार हत्या, लूट जैसी घटनाओं को रोकने में पूरी तरह से फेल है. आने वाले दिनों में यहां की जनता इन्हें सबक सिखायेगी.  इसे भी पढ़ें- खूंटी">https://lagatar.in/khunti-plfi-militants-beat-up-laborers-engaged-in-bridge-construction/">खूंटी

: PLFI नक्सलियों ने पुल निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को पीटा, जेसीबी समेत अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त किये
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही