Search

 
 
 

पटना : सत्संग कार्यक्रम के दौरान घर की दीवार गिरी, 40 लोग घायल

 
Patna :  राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पुनपुन थाना क्षेत्र के श्रीपालपुर गांव में एक घर की दीवार गिर गयी है. इस हादसे में करीब 40 लोग घायल हुए हैं. गंभीर रूप से घायल लोगों को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  जबकि अन्य लोगों का पुनपुन के ही प्राथमिक अस्पताल में इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार, श्रीपालपुर गांव में बुधवार को सत्संग का कार्यक्रम था. इस कार्यक्रम में करीब 100 लोग मौजूद थे. इसी दौरान दीवार गिरने से कई लोग उसके मलबे में दब गये और घायल हो गये. हादसे के बाद मौके हड़कंप मच गया. लोगों ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस को दी. वहीं आनन-फानन में घायलों को पुनपुन के ही प्राथमिक अस्पताल में भर्ती कराया. गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है. https://twitter.com/AHindinews/status/1829000716775518314

40 लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला गया

घटना के संबंध में पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि 28 अगस्त को पुनपुन पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव में धार्मिक सत्संग के कार्यक्रम के लिए 100 लोग वहां एकत्र हुए थे. इसी बीच एक घर की दीवार गिरने से मलबे में दबकर 40 लोग घायल हो गये. बताया कि घटना की सूचना पाकर पुलिस अधिकारी, प्रशासन के अधिकारी और एक एम्बुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया. घटनास्थल से 40 घायलों को बचाया गया. फिलहाल स्थिति सामान्य है. घायलों का इलाज चल रहा है. https://twitter.com/ANI/status/1829000483429830786

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही