Patna : ऑनलाइन गेमिंग की लत में युवा पीढ़ी का भविष्य बर्बाद होता जा रहा है. इसके चक्कर में यह पीढ़ी खौफनाक कदम उठाने से भी नहीं डर रहे हैं. ताजा मामला पटना से सामने आ रहा है. यहां अगमकुआं इलाके में पत्नी ने अपने पति को पबजी गेम खेलने से रोका तो उसने खुदकुशी कर ली. मृतक युवक की पहचान विकास कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि विकास की शादी महज एक साल पहले हुई थी. लेकिन ऑनलाइन गेमिंग की लत ने उसके वैवाहिक जीवन में तनाव पैदा कर दिया था. परिजनों के अनुसार, विकास और उसकी पत्नी का इस बात को लेकर कई बार विवाद हुआ था. घटना के समय विकास की पत्नी अपने मायके गयी थी. वह घर पर अकेला था. तभी उसने यह खौफनाक कदम उठाया. उसका शव उसके कमरे में फंदे से लटका बुआ मिला. परिवार वालों का कहना है कि विकास पहले भी आत्महत्या करने की धमकी दे चुका था.
पटना : पत्नी ने पबजी खेलने से रोका तो पति ने कर ली खुदखुशी
Last Updated: Apr 03, 2025 12:00 AM (IST)