Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना : महिला से गैंगरेप, बेहोशी के हालत में सड़क पर फेंका

Advertisement
Advertisement
Patna : बिहार में एक बार फिर से  दुष्कर्म की घटना सामने आयी है. जहां एक महिला से गैंगरेप के बाद उसे बेहोशी के हालत में सड़क पर फेंक कर बदमाश फरार हो गये है. यह घटना पटना के फतुहा थाना क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि महिला पटना से नालंदा जा रही थी, तभी घटना को अंजाम दिया गया. इसे भी पढ़ें - फिर">https://lagatar.in/petrol-and-diesel-became-expensive-again-petrol-exceeds-111-in-bhopal-check-your-city-rates/">फिर

महंगे हुए पेट्रोल-डीजल, भोपाल में पेट्रोल 111 के पार, चेक करें अपने शहर के रेट्स

रविवार को महिला बेहोशी के हालत में मिली थी

रविवार की सुबह महिला बेहोशी की हालत में फतुहा थाना क्षेत्र के फतुहा दनियावां एनएच 30 A पर बरामद की गई थी. जब महिला को इलाज के बाद होश आया, तो उसने बताया कि उसके साथ तीन लोगों ने मारपीट की और दुष्कर्म किया है. पीड़िता के बयान पर पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है. आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस संघन छापेमारी अभियान चला रही है. इसे भी पढ़ें -सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-october-05-cm-spoke-lakhimpur-rmc-regarding-worship-8-cyber-criminals-arrested-raghuvar-met-shah-including-other-news-videos/">सुबह

की न्यूज डायरी|05 अक्टूबर|लखीमपुर हिंसा पर बोले CM|RMC में मंथन|8 साइबर अपराधी धराये|शाह से मिले रघुवर|समेत अन्य खबरें और वीडियो|

महिला पटना में नौकरानी का काम करती थी

बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह फतुहा पुलिस को  फोर लेन स्थित रोहित ढाबा के पास से महिला बेहोशी के हालत में मिली थी. जिसे पुलिस ने इलाज के लिए फतुहा पीएचसी में भर्ती कराया था. महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए फतुहा पीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया था. बताया जा रहा है कि महिला  बिहारशरीफ की रहने वाली हैं. जो पटना में नौकरानी का काम करती है. शनिवार की शाम वो बिहारशरीफ जाने के लिए पटना से फतुहा आयी थी. और इसी दौरान बदमाशों ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. इसे भी पढ़ें -खिलेगी">https://lagatar.in/will-it-be-sunny-or-rain-know-the-weather-of-your-city/">खिलेगी

धूप या होगी बारिश, जानें आपके शहर का मौसम

पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संघन छापेमारी कर रही है

बाद में अपराधियों ने महिला को बेहोशी की हालत में फोरलेन स्थित एक पानी से भरे गड्ढे के पास छोड़कर भाग गये था. रविवार की सुबह ग्रामीणों ने महिला को देखा. जिसके बाद लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर महिला को अस्पताल ले गयी. जहां इलाज के बाद महिला को होश आया. महिला ने पुलिस को दिये बयान में बताया की वो अपने घर जाने के लिए निकली थी. तभी तीन अपराधियों ने उसके साथ मारपीट और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. वहीं पुलिस ने बताया कि होश में आने के बाद महिला ने कई बार अपना बयान बदला है. बाद में उसने तीन अज्ञात लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की बात पुलिस को बतायी. पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच भी करायी है. पुलिस द्वारा पूरे मामले की एफएसएल जांच किए जाने की भी बात दोहरायी है. इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से भी सीधे तौर पर इंकार कर दिया है. इसे भी पढ़ें -व्हाट्सएप,">https://lagatar.in/whatsapp-facebook-instagram-messenger-server-down/">व्हाट्सएप,

फेसबुक, इंस्टाग्राम और मैसेंजर का सर्वर डाउन, उपभोक्ता परेशान [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही