Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पतरातू: PSTPP स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा शिविर, मुफ्त में किया गया इलाज

Patratu: पीवीयूएन लिमिटेड की चिकित्सा टीम ने गुरूवार को पीएसटीपीपी स्वास्थ्य केंद्र, पतरातू में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया. शिविर मेदांता हॉस्पिटल, रांची के सहयोग से लगाया गया था. शिविर में मरीजों की जांच के लिए मेदांता अस्पताल का एक पल्मोनरी डॉक्टर उपलब्ध थे. कैंप में नियमित स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ स्पाइरोमेट्री, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की भी जांच की गई. सीआईएसएफ के जवान और ग्रामीणों ने इसका लाभ उठाया. डॉक्टर ने 50 से अधिक लोगों की जांच की और उन्हें सेहत से संबंधित सलाह दी. इसे भी पढ़ें-मिथिलेश">https://lagatar.in/members-of-durga-puja-committee-met-mithilesh-thakur-demanding-to-improve-water-supply/">मिथिलेश

ठाकुर से मिले दुर्गा पूजा समिति के सदस्य, जलापूर्ति दुरुस्त करने की मांग

बड़े अधिकारियों ने शिविर का किया दौरा

वहीं प्रेम प्रकाश, सीईओ (पीवीयूएन), एस.के. पांडा, महाप्रबंधक (परियोजना), बी दास, महाप्रबंधक (इंजीनियरिंग), नीरज कुमार रॉय, एचओएचआर और पीवीयूएन लिमिटेड के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वास्थ्य शिविर का दौरा किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही