Search

 
 
 

पतरातू नलकारी नदी हादसा : अब तक चार लोगों के शव बरामद, तेज बहाव में बही थी कार और बाइक

 
Ramgarh : जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण सभी नदी-नालों का जलस्तर काफी बढ़ गया है. पतरातू नलकारी नदी में शनिवार को अचानक पानी के तेज बहाव से एक कार और बाइक बह गयी थी. जिसमें कई लोगों की डूबने से मौत हो गयी. शनिवार को दो लोगों के शव बरामद किये गये थे. वहीं रविवार को और दो लोगों के शव बरामद हुए हैं. पतरातू पुलिस और स्थानीय लोग अभी भी राहत और बचाव  कार्य में जुटे हैं. (पढ़ें, विदेशी">https://lagatar.in/indian-stock-market-started-wooing-foreign-investors-again-so-far-in-august-44481-crores-have-been-invested/">विदेशी

निवेशकों को फिर से लुभाने लगा भारतीय शेयर बाजार, अगस्त में अब तक 44,481 करोड़ लगाये)

अचानक नलकारी नदी में उफान आने के कारण हुआ हादसा

घटना के संबंध में बताया जाता है कि लगातार बारिश होने और पहाड़ों से आ रही बारिश का पानी के कारण नलकारी नदी अचानक उफान पर आ गयी. ग्रामीणों के अनुसार, हरिहरपुर पुल के नीचे कार (जेएच 01 एन 5746) खड़ी कर कुछ लोग पिकनिक मना रहे थे. इसी दौरान नदी में अचानक पानी का जलस्तर बढ़ने लगा. कुछ लोग पानी से निकलने का प्रयास करने लगे, लेकिन पानी की धार इतनी तेज थी कि उसने उन्हें अपनी आगोश में ले लिया. चर्चा है कि तीन वाहनों के पानी में बहने से 6 से 8 लोग बह गये हैं. इसमें चार लोगों का शव बरामद कर लिये गये हैं. जबकि अन्य लोगों की तलाश जारी है. इसे भी पढ़ें : पुतिन">https://lagatar.in/putins-adviser-alexander-dugin-survived-daughter-daria-killed-in-car-bombing-explosion-occurred-as-soon-as-toyota-land-cruiser-was-started/">पुतिन

के सलाहकर अलेक्जेंडर डुगिन बच गये, कार बम धमाके में मारी गयी बेटी दारिया, टोयोटा लैंड क्रूजर स्टार्ट करते ही हुआ धमाका [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही